फसल कटाई प्रयोग समय सीमा में किया जाएगा
 
-
 










 

अधीक्षक भू-अभिलेख दतिया ने उपसचांलक किसान कल्याण तथा कृषि विकास तथा जिले के तहसीलदारों से कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम रबी फसल कटाई प्रयोग समय पर संपन्न किए जाना आवश्यक है। इन्हीं प्रयोग के आधार पर ही बीमा कंपनी किसानों को मुआबजा का निर्धारण करती हैं। पकी हुई फसल की कटाई में विलम्ब करने से किसानों को नुकसान हो सकता है।

 

ऐसी स्थिति में फसल की कटाई करने में विलंब की संभावना काफी कम है। चिन्हित किसानों के फसल कटाई के पूर्व नियत फसल कटाई प्रयोग संपन्न करने की आवश्यकता है। फसल कटाई प्रयोग समय पर संपन्न किए जाने के लिए नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बचाव हेतु जारी जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाईजरी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए फसल कटाई प्रयोग करना जारी रखें। दतिया जिले में सारा एप के माध्यम से एक भी प्रयोग संपन्न नहीं किया गया है।

 

फसल कटाई प्रयेाग पूर्ण जानकारी सारा एप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जावे। जिससे डाटा के संबंध में आगामी कार्यवाही शीघ्रता से संपन्न की जा सके।