साली के इश्क में पत्नी की हत्या करने वाला विजय भदौरिया गिरफ्तार; पत्नी को नर्मदा ब्रिज से फेंक लिखाई थी गुमशुदगी
इटारसी। साली के प्रेम में पड़कर 25 साल की पत्नी रीमा भदौरिया को नर्मदा ब्रिज से धक्का देकर हत्या का आरोपी विजय उर्फ हाथी भदौरिया गिरफ्तार किया गया है। वह छह माह से फरार था और रिश्ते की साली के साथ मुंबई में छुपा था। बुधवार को इटारसी आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूलत: भिंड जिले का रहने वाला है।
घटना अगस्त 2019 की है। शातिर आरोपी ने हत्या के बाद अगले दिन खुद थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी। वह पाेर्टरखाेली के घर में ताला डालकर इटारसी से चला गया और माेबाइल फाेन स्वीच ऑफ कर लिया था। बच्चाें काे दादी के पास छाेड़कर चला गया। पुलिस ने भिंड जिले में उसके गांव और संभावित ठिकानाें पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। प्रेमिका के माेबाइल की काॅल डिटेल से विजय का नए नंबर की लाेकेशन पुणे, पनवेल व मुंबई के कुछ इलाकाें में मिली। वह रेलवे स्टेशनाें पर पहचान छुपाकर वेंडरी कर रहा था। आरोपी रिश्ते की साली के साथ मुंबई में रह रहा था। इटारसी रेलवे स्टेशन लौटा ताे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मायके वालों ने ही रीमा का अंतिम संस्कार किया था
21 अगस्त 2019 काे इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर के पास लोटिया गांव में एक महिला का शव मिलने की सूचना इटारसी पुलिस काे मिली। रीमा की गुमशुदगी फिर शव मिलने की सूचना पर मायके पक्ष के लोग हंडिया पहुंचे। थाना प्रभारी एसएस बघेल ने हरदा जिला अस्पताल के पाेस्टमार्टम कक्ष में भेजा। शव रीमा भदौरिया का निकला। उन्होंने बचपन से टूटी हुई ऊपरी दाढ़ से रीमा की पहचान की और पुलिस को बयान दिए। मायके वालों ने ही रीमा का अंतिम संस्कार किया जिसमें पति और ससुराल वाले नहीं पहुंचे। मायके पक्ष ने यह आशंका जताई कि रीमा की हत्या हुई है। हंडिया थाने से डायरी आने पर इटारसी पुलिस ने जांच में पाया 16 अगस्त को इटारसी की पोर्टरखोली क्षेत्र के कुछ लोगों ने विजय व रीमा काे बाइक पर जाते हुए देखा था।
रीमा काे बाढ़ दिखाने के बहाने नर्मदा ब्रिज से दिया था धक्का
आरोपी इटारसी के पोर्टरखोली इलाके में रहता था। परिवार में डेढ़ साल का पुत्र और तीन और पांच साल की दो पुत्रियां थीं। घटना वाले दिन 16 अगस्त 2019 को विजय सिंह भदौरिया पत्नी रीमा सिंह को सलकनपुर देवी दर्शन करने के बहाने घर से ले गया। दोपहर 12 बजे के बाद रास्ते में होशंगाबाद और बुधनी के बीच नर्मदा ब्रिज पर रुका और पत्नी रीमा काे नर्मदा नदी का उफान दिखाने लगा। मौका पाकर जब ब्रिज पर काेई वाहन नहीं था तभी विजय सिंह ने रीमा को धक्का देकर गिरा दिया। वह उफनती नदी में जा गिरी।
पति, दाे चाचा, भतीजा, चाची, सास पर भी आराेप
विजय इटारसी आकर पुलिस काे गुमराह करता रहा। उसने कहा पत्नी रीमा झगड़ा कर कहीं चली गई है। मोबाइल बंद था और घर में ताला लगा होने पर शक हुआ। रीमा काे घर में प्रताड़ित करने में विजय सिंह भदाैरिया पिता इंदलसिंह का साथ देने वाले दो चाचा सुनील व मूलपाल भदौरिया, मूलपाल की पत्नी मधु और सुनील का लड़का विक्की भी आराेप के कठघरे में थे। इन पर भी हत्या, उपेक्षा से मृत्यु कारित करना और दहेज एक्ट के तहत एफआईआर इटारसी थाने में दर्ज की गई है।