पद्मभूषण राजन-साजन के शास्त्रीय संगीत; लता सिंह के भरतनाट्यम से होगा पचमढ़ी उत्सव का आगाज

पद्मभूषण राजन-साजन के शास्त्रीय संगीत; लता सिंह के भरतनाट्यम से होगा पचमढ़ी उत्सव का आगाज


होशंगाबाद। हिल स्टेशन पचमढ़ी में 25 दिसंबर से शब्द-संगीत के सबरंग से पचमढ़ी उत्सव का आगाज हो रहा है। उत्सव 30 तक चलेगा। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को शाम 6 बजे क्लासीकल नाइट पद्मभूषण राजन-साजन मिश्र की प्रस्तुति से होगी। कार्यक्रम फुटबॉल मैदान के मंच से होगा। इनकी प्रस्तुति के बाद मप्र शासन के शिखर सम्मान से नवाजी गईं लता सिंह मुंशी का भरतनाट्यम इसी मंच से होगा।


26 काे शाम 6 बजे रॉकस्टार फिल्म के गीत "कुन फाया कुन" गीत से ख्याति प्राप्त कलाकार निजामी बंधुओं का सूफियाना अंदाज में गायन होगा। इसके बाद 27 को कवि सम्मेलन होगा। उत्सव में हर दिन साहसिक गतिविधियां होंगी। उत्सव में आने वाले लोग ट्रेकिंग इको ट्रायल, जीपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, मोटर बाइक राईडिंग, हॉर्स राइडिंग, पैरासेलिंग का अनुभव ले सकते हैं।


पचमढ़ी के फुटबॉल मैदान पर छह दिनों तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
हिल स्टेशन पचमढ़ी में 25 दिसंबर से शब्द -संगीत के सबरंग से पचमढ़ी उत्सव का आगाज हो रहा है। बुधवार दोपहर 1 बजे क्रिसमस कार्निवाल की धूम होगी। शाम 6 बजे पद्मभूषण राजन साजन मिश्र फुटबॉल मैदान के मंच पर आएंगे। सर्द हवा में उनके शास्त्रीय संगीत की गूंज दूर तक सुनाई देगी। मप्र शासन के शिखर सम्मान से नवाजी गईं लता सिंह मुंशी का भरतनाट्यम नृत्य इसी मंच पर होगा। पचमढ़ी उत्सव में हर दिन पर्यटकों के लिए साहसिक गतिविधियां होंगी।


ये होंगे कार्यक्रम
26 दिसंबर : शाम 6 बजे रॉकस्टार फिल्म के गीत "कुन फाया कुन" गीत से ख्याति प्राप्त कलाकार निजामी बंधुओं का सूफियाना अंदाज में गायन श्रोताओं के मन की गहराइयों में उतरेगा।
27 दिसंबर : शाम 6 बजे से हास्य कवि सम्मेलन में काव्य की छटा देर रात तक छाएगी।
28 दिसंबर : शाम 6 बजे आशिकी -2 फिल्म के गीत "सुन रहा है ना तू" गीत से ख्याति बटोर चुके अंकित तिवारी के साथ कनिका चौधरी, मो. दानिश खान प्रस्तुति देंगे।
29 दिसंबर : शाम 6 बजे संगीत नाटक अकादमी के नृत्य समूह कलाकार लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
30 दिसंबर : विख्यात गजल गायिका पिनॉज मसानी की गायकी का अंदाज श्रोताओं को छू जाएगा। संगीत नाटक अकादमी दल के पवित्र कुमार महापात्रा लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।