24 दिन बाद फिर छाया कोहरा विजिबिलिटी कम होने की वजह से 2 फ्लाइट हुईं डायवर्ट
भोपाल। 24 दिन बाद रविवार को फिर कोहरा छाया। हालात ऐसे थे कि सुबह 7 से 9 बजे तक दाे घंटे घना काेहरा छाया रहा। इस दाैरान विजिबिलिटी सुबह 7 बजे 50 मीटर रह गई थी। सुबह 9 बजे यह 800 मीटर हाे गई थी। सुबह 9:30 बजे दृश्यता 1500 मीटर हाे सकी थी। रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहा। गौरतलब है कि 30 जनवरी को कोहरा छाया था।
माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि रात का तापमान 14.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि 29 फरवरी अौर एक मार्च को बादल छाने और बारिश हाेने के आसार है। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां के माैसम पर 28 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर हाेगा। इस वजह से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
हकीकत...पिछले पांच साल की तुलना में ठंडे हैं फरवरी के आखिरी दिन
पिछले पांच साल की तुलना में फरवरी अाखिरी दिन बहुत ठंडे हैं। पिछले पांच वर्षाें में 20 से 25 फरवरी तक दिन का तापमान 34- 35 डिग्री पार पहुंच गया था। पिछले साल 22 फरवरी काे यह 35.8, 2018 में 24 तारीख काे 34.9, 2017 में 21 फरवरी काे 34.1, 2016 में 20 तारीख काे तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
- 27.6 डिग्री दिन में
- 14.0 डिग्री रात में
नमी बढ़ने व कम तापमान से छाया काेहरा... मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नमी बढ़ने अाैर तापमान कम हाेने से काेहरा छाया। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई।
ठंडक से पारे की चाल भी रही धीमी..क्योंकि 3 घंटे में 0.8 डिग्री ही चढ़ा पारा
रविवार सुबह छाए बादलाें के कारण दिन में ठंडक रही। इस वजह से दिनभर पारे की चाल भी धीमी थी। सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक तीन घंटे में पारा सिर्फ 0.8 डिग्री ऊपर चढ़ पाया। सुबह 11: 30 से दाेपहर 2:30 बजे तक भी तापमान में सिर्फ 4.8 डिग्री का ही इजाफा हाे सका। शाम 5:30 से रात 8:30 बजे तक तीन घंटे में पारा 4.6 डिग्री लुढ़का। हालांकि शाम के समय मौसम थोड़ा साफ जरूर हुआ।
खराब मौसम के कारण कुछ फ्लाइट देरी से गईं
रविवार सुबह कम के कारण स्पाइस जेट की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट को जयपुर और इंडिगो की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। स्पाइस जेट की एसजी-2623 दिल्ली-भोपाल फ्लाइट सुबह 7:45 की जगह तीन घंटे की देरी से 10:45 बजे यहां लैंड हुई। इसी तरह इंडिगो की 6ई-2035 दिल्ली-भोपाल फ्लाइट सुबह 8:00 की जगह 10:00 बजे यहां आ सकी। इन दोनों ही फ्लाइट्स को खराब मौसम के चलते क्रमश: जयपुर व इंदौर डायवर्ट किया गया था।
- एअर इंडिया की भोपाल-पुणे एआई-481 फ्लाइट डेढ़ घंटे और भोपाल-दिल्ली फ्लाइट एआई-482 पौने दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
- भोपाल से अहमदाबाद रवाना होने वाली फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से टेकऑफ हो सकी। इंडिगो की मुंबई से भोपाल आने वाली फ्लाइट भी डेढ़ घंटे से ज्यादा की देरी से लैंड हो सकी।